इटावा। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, उनके बिना संगठन चलाना सम्भव नहीं। भाजपा कार्यकर्ता संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता ने शहर में तकिया रोड स्थित
दीपू चौधरी पैलेस में अपने स्वागत समारोह में कही।
कार्यक्रम में समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सीपू चौधरी एवं ईरशाद अली उर्फ टिंकू ने अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता का 51 किलो की माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके द्वार हमेशा आम जनता एवं कार्यकर्ता के लिए खुले हैं। किसी की कोई समस्या है उसका वह अपने स्तर से निस्तारण करने का पूरा प्रयास करते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें अधिकारियों से लडना भी पड़े।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख विमल भदौरिया, ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, भाजपा महासचिव प्रशांत राव चौबे, शिवाकांत चौधरी, मनोज गौड़, पूर्व चेयरमैन सौरभ दीक्षित वरिष्ठ पत्रकार मसूद तैमूरी, डॉ जयकरन राजपूत,मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, कल्लू गुप्ता आदि लोगों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।









