Explore

Search

July 31, 2026 11:37 pm

सैनिक प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी इटावा की मासिक बैठक हुई संपन्न

समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ इटावा की मासिक बैठक सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश चंद्र के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय इटावा में संपन्न हुई । कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता शिव शंकर यादव ने किया । बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश चंद्र जी ने कहा कि इस समय बूथ स्तर पर तैयारियों की जरूरत है सभी सदस्य अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलकर देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने सैनिकों के हित के लिए जो कार्य किए हैं उन कार्यों को जा जा कर बताना। समाजवादी पार्टी ने सैनिकों के लिए उनके पार्थिव शरीर को घर पहुंचाने का कार्य किया पेंशन में बढ़ोतरी कराई जिसका फायदा आज भी लोग उठा रहे लेकिन समय के साथ लोग सब कुछ भूल बैठे हैं। आने वाले चुनाव में पी डी ए के लोगो से सामंजस्य बनाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करें। अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखें। इस दौरान कुछ नए साथियों को संगठन में जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विश्राम सिंह, रविन्द्र यादव, मंडल प्रभारी जयबीर सिंह, प्रवक्ता शिव शंकर यादव, मेघ सिंह, मेहरबान सिंह,शर्मन सिंह, धर्मवीर सिंह,बृजमोहन सिंह ,राजकिशोर सिंह, नेम सिंह, राजवीर सिंह,गणेश चंद्र, सुभाष चंद्र, कीरत सिंह, कैलाश यादव, मोहर सिंह यादव, यश पी सिंह, रमेश चंद्र ,हरि किशन , रामशंकर कठेरिया,घनश्याम सिंह,अनिल कुमार, संजीव कुमार ,राम महेश इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर