Explore

Search

July 31, 2026 11:40 pm

आखिर हुई सच्चाई की जीत, संत गाडगे आश्रम का पदवार नए अध्यक्ष ने संभाला

इटावा विगत कई महीनो से कोर्ट के आदेश पर भी संत गाडगे सामुदायिक आश्रम की नव निर्वाचित अध्यक्ष रजनी देवी को पूर्व अध्यक्ष द्वारा जबरन पदभार ग्रहण करने नहीं दिया जा रहा था

नव निर्वाचित अध्यक्ष रजनी देवी ने बताया की कोर्ट के आदेश के बाद भी विपक्षी लोग उन्हें पदभार ग्रहण नहीं करने दे रहे थे परंतु ईश्वर के यहां देर है अंधेर नहीं, उन्होंने कोर्ट के द्वारा जो आदेश उन्हें पदभार ग्रहण करने के लिए दिया गया था उसके आधार पर शुक्रवार को संत गाडगे आश्रम के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार संत गाडगे जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदभार ग्रहण किया,

वही कहा कई वर्षों से रुके हुए कार्यों को आश्रम के विपक्षियों द्वारा नहीं कराए गए थे उन्हें जल्द ही अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करना लक्ष्य रहेगा , और प्रशासन से उन्होंने आश्रम में होने वाले कार्यों में सहयोग की अपेक्षा ही है

वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनी देवी के साथ महामंत्री अनिल प्रकाश दिवाकर, अशोक दिवाकर एडवोकेट, दिलीप दिवाकर, सुनील दिवाकर, राजवीर दिवाकर, राकेश दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर