Explore

Search

February 16, 2026 7:38 am

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक निलंबित

इटावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक हरिओम सिंह को शासन के आदेश से निलंबित किया गया है

प्रधान सहायक पर विद्यालय प्रबंधकों के विरुद्ध फर्जी नाम से शिकायतों करवाने का गंभीर आरोप लगा है इस संबंध में कई शिकायतें शासन स्तर तक पहुंच रही थी मामले की जांच कराई गई जिसमें जांच के आरोप सही पाए जाने पर हरिओम सिंह को निलंबित कर दिया

वहीं जांच में आप सही पर पाए जाने पर निलंबित करते हुए कार्यालय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कानपुर से संबद्ध कर दिया गया है

पछायेगांव स्थित महात्मा गांधी सैनिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रदीप चौहान ने प्रधान सहायक हरिओम सिंह पर फर्जी शिकायतें करने का आरोप लगाते हुए शासन से इसकी शिकायत की थी मामले को गंभीरता से देखते हुए संयुक्त शिक्षा निरीक्षक कानपुर ने तीन सदस्य जांच समिति गठित की थी जांच में शिकायतें सत्य पाई गई थी जिसके आधार पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कामता रामपाल ने निलंबन करने की कार्रवाई की और मामले की जांच मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर को सौंपी गई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर