Explore

Search

April 20, 2026 10:52 pm

एसएमजीआई की स्नेहा चौहान बनी बीसीए में टॉपर

इटावा सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस इटावा के अन्तर्गत संचालित विवेकानन्द इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी (संबद्व सी.एस.जे.एम.यू., कानपुर) में अध्ययनरत् बी.सी.ए. के षष्टम् सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपने शानदार परीक्षा परिणाम से अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

संस्था के डायरेक्टर डा0 उमा शंकर शर्मा एवं प्राचार्य ने संयुक्त बताया कि हर वर्ष की तरह ही सीएसजेएमयू कानपुर द्वारा घोशित बी.सी.ए. के षष्टम् सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम इस बार भी शत्-प्रतिशत रहा है। बी.सी.ए. के षष्टम् सेमेस्टर में स्नेहा चौहान 90.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, विष्णुकान्त ने 86.67 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, प्रियंका श्रीवास्तव एवं दिव्या चौहान ने 84.67 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, रूचि यादव ने 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ, शुभ यादव ने 83.83 प्रतिषत अंकों के साथ पंचम, स्थान प्राप्त किया है।

सर मदनलाल ग्रुप के चेयरमैन डा0 विवेक यादव ने संस्थान के छात्रों के इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए संस्था के डायरेक्टर डा0 उमाशंकर शर्मा एवं इन्स्टीट्यूट के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर