Explore

Search

September 16, 2026 10:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर 50 हजार का इनामी शाहरुख पठान ढेर,एसटीएफ ने मुठभेड़ में किया ढेर

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की मेरठ यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है।एसटीएफ ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा और माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया है।शाहरुख पठान ने पुलिस पर 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की।जवाबी फायरिंग में एसटीएफ ने शार्प शूटर शाहरुख पठान को मार गिराया।

 

जानकारी के अनुसार खालापार निवासी शाहरुख पठान पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।एसटीएफ ने मौके से तीन पिस्तौलें,60 से ज़्यादा कारतूस और एक कार और एक 9 एमएम की देसी पिस्तौल भी बरामद की है।

 

एसटीएफ एएसपी बृजेश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने कार सवार बदमाश की घेराबंदी की थी। देर रात छपार क्षेत्र में बिजोपुरा तिराहे पर कार सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खालापार के मोहल्ला खालापार निवासी शाहरुख पठान मारा गया। उससे देसी पिस्टल सहित तीन पिस्टल व 50 से अधिक कारतूस बरामद हुए।

 

एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में ढेर बदमाश के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में पुलिस कस्टडी में हत्या भी कर चुका है। उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर