Explore

Search

August 1, 2026 3:03 am

संत विवेकानंद स्कूल में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन! प्रधानाचार्य/निदेशक आनंद ने किया पौधारोपण

इटावा एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौधारोपण कार्यक्रम के तहत संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में आज पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का सुंदर सामाजिक संदेश देते हुए निदेशक प्रधानाचार्य डॉ आनंद ने अपने स्कूल के क्लीन ग्रीन कैम्पस में एक पेड़ मां के नाम से विद्यालय के विशाल हरे भरे प्रांगण में पौधे रोपित किए। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के फल एवं फूल के पौधे रोपित किए गए!

 

निदेशक प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद ने पौधारोपण के समय बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि,आज के ये नन्हें पौधे ही कल वृक्ष बनकर हम सबको ऑक्सीजन, लकड़ी, खाद, बीज के साथ फल और छाया भी प्रदान करेंगे इसलिए हम सबको अपने कल के सुनहरे भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना ही चाहिए। आज के जलवायु परिवर्तन के इस गंभीर दौर में हम सबकी यह एक बड़ी नैतिक जिम्मेदारी भी है कि,हम सब मिलकर लगातार वृक्षारोपण करें और अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

पौधारोपण के दौरान संस्था के वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र पांडेय,आनंद केशव, मुहम्मद फारिक,महेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर