Explore

Search

February 15, 2026 3:52 am

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) की अर्चना कुशवाहा जिला अध्यक्ष वर्षा दुबे महामंत्री रेनू शुक्ला कोषाध्यक्ष सुशीला राजावत संरक्षक बनी 

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख पदाधिकारीयों ने छोड़ा व्यापार मंडल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में हुए शामिल

 

इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल के निर्देशन पर जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान के नेतृत्व में होटल लिटिल केप पर महिला जिला इकाई का गठन किया गया जिला एवं नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारी चुने गए

 

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री एवम् नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीयों ने व्यापार मंडल छोड़कर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट)की सदस्यता ग्रहण की।

 

सुशीला राजावत महिला जिला संरक्षक अर्चना कुशवाहा जिला अध्यक्ष वर्षा दुबे जिला महामंत्री रेनू शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव प्रीति दुबे जिला उपाध्यक्ष चंचल तिवारी खुशी सक्सेना को नगर मंत्री बनाया गया सभी महिला पदाधिकारीयों को व्यापार मंडल का प्रमाण पत्र एवम् पट्टिका देकर सम्मानित किया।

 

जिला ईकाई का विस्तार करते हुए बृजेंद्र यादव अखिलेश वर्मा राजीव यादव को जिला संरक्षक ऋषि पोरवाल वरुण राज यादव हाजी मुईनुद्दीन मंसूरी मुख्तार अहमद बंटी मंसूरी डॉ अनूप प्रजापति मोहम्मद मुस्तकीम राईन को जिला उपाध्यक्ष जैनुल आब्दीन मोहम्मद वसीम राईन यामीन रिंकु चौधरी को जिला सचिव संजय वर्मा को शहर प्रभारी नदीम राईन शाकिर अली को नगर मंत्री बनाया गया हेमू शाक्य को जसवंतनगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया सभी नव मनोनीत पदाधिकारीयों को व्यापार मंडल का प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ हरिशंकर पटेल संतोष कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता विकी लल्लू वारसी युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा जिला प्रवक्ता इकरार अहमद युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा नगर महामंत्री उपदेश मिश्रा महिला नगर महामंत्री पूर्वी सक्सेना सहित अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर