Explore

Search

February 15, 2026 2:36 pm

मोहर्रम पर्व को लेकर इटावा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, डीएम व एसएसपी ने किया शहर का निरीक्षण 

इटावा, 04 जुलाई। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शहर क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाएं ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो।

जिलाधिकारी श्री शुक्ल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि कोई भी व्यक्ति बिना पुष्टि के किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित अथवा अग्रसारित न करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस बल पूरी तरह से मुस्तैद है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, एसपीओ आलोक दीक्षित, गुलशेर सहित अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर