Explore

Search

February 15, 2026 1:44 pm

जनपद में, हिंदू मुस्लिम एकता, सर्व समाज सौहार्द की सच्ची मिशाल कायम किए है – हर दिल अजीज, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा

वैसे देखा जाए, तो राजनेता मौसमी और मौका परस्त माने जाते है, जिसका उदाहरण चुनावो के आस पास देखने को मिलता ही है। लेकिन जिला इटावा में सदाबहार, सर्व समाज – धर्म समुदाय के, आजीवन सर्व मान्य नेता माने जाते हे गोपाल मोहन शर्मा , जो की हमेशा ही एक रूप में रहकर, सबके लिए बराबरी का काम करते है ।

इसी क्रम में, गत वर्ष की भांति नगर बकेवर में , ताजिया निकालने से पूर्व मन्नत के लिए , नगर बकेवर भ्रमण पर समस्त मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित , संजरी कार्यक्रम आयोजन में , पहुंचे हमेशा की तरह , सर्व प्रथम , मुख्य अतिथि, भाजपा प्रदेश सह संयोजक राष्ट्रीय सदस्यता अभियान यूपी एवम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष इटावा गोपाल मोहन शर्मा को आमंत्रित कर मुस्लिम समाज के नौजवानों के द्वारा पगड़ी पहनाकर फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया गयाl

इससे पूर्व, भाजपा जिला पूर्व अध्यक्ष ने संजरी के सम्मुख पुष्प अर्पित किए l तत्पश्चात श्री शर्मा ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा की पीर पैगंबर मोहम्मद साहब ने वर्ष 570 से लेकर वर्ष 632 तक हिंदू मुसलमान की एकता और अखंडता के लिए प्रचार प्रसार किया l उनके ही नवासे इमाम हुसैन इब्ने अली ने मदीना में रहते हुए सच्चे इस्लाम का प्रचार किया जिसके माध्यम से उन्होंने शांति एकता अखंडता धर्म दया और क्षमा के माध्यम से इस्लाम धर्म के लिए कार्य किया l परंतु यजीदी को इस प्रकार के धार्मिक इस्लाम का प्रचार करना नागवार गुजरता था उसके द्वारा इमाम साहब इब्न अली को इराक शहर के कूफा शहर में जाते समय उस समय जब वहां के लोगों ने उन्हें अपना अनुवाई बनने के लिए आमंत्रित किया था । कर्बला में 72 साथियों के साथ यजीदी की बड़ी सेना ने उन्हें घेरकर मौत के घाट उतार दिया इस दौरान उन्होंने अपने धर्म के प्रचार प्रसार और इबादत के लिए भारत की धरती पर जाने की भी इच्छा जाहिर की परंतु यजीदी ने उनके हर प्रस्ताव को अस्वीकारकर दिया।

अंततः वह अंत में अल्लाह के वचनों का पालन करने के लिएतथा सुन्नत अर्थात सत्य धर्म के मार्ग पर ईमानदारी के साथ प्रगति व शांति के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए शहीद हो गए जिनकी स्मृति में ताजिया का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। श्री शर्मा ने कहा की सभी धर्म मिलकर मानव समाज की रक्षा करते हुए संविधान का ठीक से अनुसरण करें उन्होंने कहा कि मुझे मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया इसके लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं और वायदा करता हूं कि हम अपने पूर्ण समय श्रम सेवा भाव से सर्व समाज की हमेशा ही सेवा करते रहेंगे। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से – गुफरान खान, मोहम्मद जीशान, एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा, अफजल ,अबरार, भाई हसन, आशिक खान,राशिद खान, इस्लाम खान ,इकबाल खान, राजू पठान ,बारिश ,पप्पू बैंड वाले, इदरीश, फुरकान ,मौसम यासीन ,सद्दाम सुफियान ,अनीस हाफिज, शाहिद बब्बा ,शरीफ ,शकील सगीर अहमद, जुनैद खान इशरत खान , आमिर ने अपने प्रिय नेता गोपाल मोहन शर्मा पर प्यार एवंआत्मीयता का इजहार किया l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर