Explore

Search

February 15, 2026 11:02 am

वृक्षारोपण समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई

इटावा 04 जुलाई, 2025- जिला गंगा समिति/वृक्षारोपण समिति/पर्यावरण समिति की बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित की गई।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम 9 जुलाई को किया जाएगा, जिसमें समस्त अधिकारियों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारियों द्वारा अभी से पौधे उठा लिए जाएं एवं उनको जल्द से जल्द रोपित करा दिया जाए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं में पौधे लगाए जाएं एवं अस्पताल में भी लगाए जाएं साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गौशालाओं में छायादार पेड़ लगाए जाएं जैसे पीपल, पाकड़ एवं अन्य घने छायादार पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कराया जाए एवं 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव चलाया जा रहा है, इसमें ज्यादा से ज्यादा सहभागिता की जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण की फोटोग्राफ्स समय से ऐप पर फीड करा दिए जाएं साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि वृक्षारोपण के दौरान जनप्रतिनिधियों की सहभागिता अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त ग्राम पंचायतों पर ग्राम प्रधानों के माध्यम से वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृक्षारोपण के बाद जियो टैगिंग अवश्य की जाए साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वृक्षारोपण ही नहीं उसकी देखभाल भी अवश्य की जाए। उन्होंने डी0डी0 कृषि को निर्देश दिए कि कृषि सम्मान निधि वाले किसानों को पौधा दिया जाए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के द्वारा सागौन का पेड़ ज्यादा से ज्यादा लगाए जाएं। पी0डब्लू0डी0 के द्वारा सड़कों पर वृक्षारोपण किया जाए। बैठक में उन्होंने बताया कि अहनैया नदी पर वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने जल निगम नगरी के कार्य लापरवाही के कारण नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने नदी में बहने वाले ठोस अपशिष्ट की रोकथाम अद्यतन स्थिति झरना नाला में गंदगी पाई जाने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे वाले गांव में नदी का दूषित जल नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे गांव को यमुना वन गांव एवं गंगा वन गांव बनाया जाए एवं ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम किया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, सामाजिक निदेशक वानिकी विकास नायक, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, पशु चिकित्साधिकारी मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, पी0डब्लू0डी0 सहित अन्य समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर