Explore

Search

September 16, 2026 7:04 pm

लेटेस्ट न्यूज़

स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चले_डा आनन्द

इटावा संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में आज स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि पर आज संस्था के निदेशक प्रधानाचार्य डॉ आनंद ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस मौके पर डॉक्टर आनंद ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहां कि

स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं और युवाओं को स्वामी जी के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। उनके मार्ग के अनुगामी बनकर ही हम विश्व गुरु बन सकते हैं। स्वामी जी ने जो मार्ग दिखाया और अल्प आयु में जो कार्य किए वह सदैव अनुकरणीय रहेंगे। उन्होंने यह भी कहां कि स्वामी विवेकानंद हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं हम जब भी निराश हो या मुसीबत में हो तो हम स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा ले कर आगे बढ़ सकते हैं। स्वामी जी के विचार लगातार हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं। इस मौके पर डॉक्टर हेरोल्ड, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, नवेंदु त्रिपाठी, अर्चना कुलश्रेष्ठ, शबीना खान, धर्मेंद्र पांडेय, सर्वेश चौहान, आकांक्षा राजावत आदि लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर