Explore

Search

August 1, 2026 6:58 am

नगरपालिका इटावा में सुपरवाइजर राजेश कुमार का भव्य विदाई समारोह आयोजित  

इटावा, 02 जुलाई 2025: नगरपालिका परिषद इटावा के सुपरवाइजर राजेश कुमार के सेवानिवृत्ति पर आज एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी अधिशासी अधिकारी प्रदीप शर्मा ने की, जबकि परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव ने संचालन किया।

 

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी राजेश कुमार को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण करके और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके दीर्घकालिक सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

कार्यक्रम में नगरपालिका के कर अधीक्षक गिरीश चंद्र वर्मा, राजस्व निरीक्षक सुशांत यादव, परिषद के उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ला, महामंत्री अनिल बाजपेई सहित प्रशांत गौड़, अनिल यादव, जयंत शुक्ला, आर्यन यादव, अवनीश पांडेय, शादीलाल, मोहम्मद सलीम, रवि गोयल, अनिल कुमार, इशरत हुसैन, अजय यादव, ध्रुव यादव, आनंद कुमार, इरम वारसी, अर्चना, अक्षय कुमार, मंजेश यादव, मोहम्मद इसरार, इमरान अहमद, सुरेंद्र जैन, सुबोध दुबे, सुशील जैन, सगीर अहमद, मोहम्मद इस्लाम, बृजेंद्र कुमार, अमन कुमार, बब्लू पाल, दीपराज वर्मा, सचिन कुमार, अनुज प्रजापति सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने शिरकत की।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राजेश कुमार के सहयोगी स्वभाव और कर्मठता को याद किया तथा उनके नए जीवन चरण में सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर