इटावा पुलिस 29.06.2025 हत्या का प्रयास करने वाले 06 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में थाना बसरेहर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
29.06.2025 को वादी विमलेश कुमार पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम भदवाँ सावरान थाना बसरेहर जनपद इटावा द्वारा थाना बसरेहर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 28.06.2025 समय करीब 09.30 बजे रात्रि में उसके भाई को कुछ व्यक्तियों द्वारा बेलचा से सिर व हाथ पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया गया तथा उसकी माता के साथ भी मारपीट की गयी । तहरीर के आधार पर थाना बसरेहर पर मु0अ0सं0 49/2025 धारा 109(1)/191(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-
जनपद मे अपराध/अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे दिनांक 29.06.2025 को थाना बसरेहर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान रिटौली के पुलिया के पास 06 संदिग्ध व्यक्ति खडे दिखाई दिये जो पुलिस की जीप को देखकर भागने का प्रयास करने लगे तत्काल थाना बसरेहर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 06 अभियुक्तों को रिटौली की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. अभिषेक उर्फ रावण पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम किल्ली सुल्तानपुर थाना बसरेहर जनपद इटावा उम्र 21 वर्ष ।
2. सुधीर पुत्र जागेश्वर दयाल निवासी ग्राम नगला लायक थाना बसरेहर जनपद इटावा उम्र 40 वर्ष ।
3. राहुल पुत्र जागेश्वर दयाल निवासी ग्राम नगला लायक थाना बसरेहर जनपद इटावा उम्र 32 वर्ष ।
4. धर्मेन्द्र पुत्र होमसिंह निवासी ग्राम नगला लायक थाना बसरेहर जनपद इटावा उम्र 32 वर्ष ।
5. अभिषेक पुत्र रामचरन निवासी ग्राम नगला लायक थाना बसरेहर जनपद इटावा उम्र 20 वर्ष ।
6. अवनीश उर्फ बल्ला पुत्र रघुराज निवासी ग्राम चैनसुख थाना बसरेहर जनपद इटावा उम्र 20 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोगः
मु0अ0सं0 49/2025 धारा 109(1)/191(2)/352 बीएनएस थाना बसरेहर जनपद इटावा ।
पुलिसटीमः – उ0नि0 सौरभ सिंह थानाध्यक्ष बसरेहर, उ0नि0 अलख निरंजन, का0 अनूप कुमार, का0 विनोद कुमार, का0 सुखदेव, का0 ओमवीर ।









