फोटो न.- शर्बत की सबील का शुभारंभ करते मौलाना अनवारुल हसन जैदी।
इटावा। रसूल अल्लाह के नवासे शहीदे आज़म इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में पक्का तालाब स्थित फाइव स्टार इंजीनियरिंग वर्क्स पर तनवीरुल हसन रिज़वी, शाद अली रिज़वी, शम्स अली हसन की ओर से राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से शर्बत की सबीले मोहम्मदी लगाई गई।
इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की याद में एक मोहर्रम से दस मोहर्रम तक लगाई गई उक्त शर्बत की सबील का शुभारंभ मौलाना अनवारूल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा, मौलाना सज्जाद हैदर रब्बानी, अल्हाज कमर अब्बास नक़वी करबलाई, राहत अक़ील शक्कन संयुक्त रूप से राहगीरों को शर्बत पिलाकर किया। शर्बत की सबील की व्यवस्था 10 मोहर्रम यानी 17 जुलाई तक रहेगी। सबील में हिना तनवीर, शारिक सगीर शानू, रानू, शरा हसन का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर मोहम्मद मियां, शावेज़ नक़वी, तनवीर हसन, मोहम्मद अहमद, शीबू, हसनैन, इरफान, फर्रुख खान, इंद्रेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Author: Mohammed irfan













