इटावा- आज नगरपालिका सभागार में आगामी एक जुलाई से से महीने भर चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफाई नायकों की एक बैठक का आयोजन किया गया, यूनिसेफ के कोर्डिनेटर हाफिज अरफात अंसारी ने संचारी रोगों के संबंध में समस्त सफाई नायकों को अवगत कराया तथा उनके बचाव की जानकारी दी,
नगरपालिका के स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर आलोक दीक्षित ने बताया कि बरसात के मौसम में ज्यादातर डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, खसरा मलेरिया, हैजा आदि फैलते हैं, इसलिए जलभराव बाले स्थानों पर एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए,
नगरपालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक राकेश कुमार ने सफाई नायकों को निर्देशित किया कि १ जुलाई से ३१जुलाई तक चलने वाले अभियान में,११ जुलाई से घर घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा,
इस अवसर पर मुख्य खाद्य अधिकारी विपिन मिश्रा , सफाई निरीक्षक एन एल कुशवाहा आदि मौजूद रहे
Author: Mohammed irfan













