इटावा समाज बादी पार्टी कार्यालय पर छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शाक्य (बबलू) ने छत्रपति शाहूजी महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पुष्प चढ़ाए ग़ए l तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया l
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शाक्य ,(बबलू )ने कहा कि साहू जी महाराज का जन्म 26 जून 1874 को मराठा परिवार में यशवंतराव के रूप में जय सिंह राव और राधाबाई के घर हुआ था साहू जी के पिता गांव के मुखिया थे जबकि उनकी मां मुद्दोल के शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीl
उन्होंने आगे कहा कि छत्रपति साहू जी महाराज कोल्हापुर रियासत के शासक थे, इनका शासन काल 1894 से 1922 तक था इस अवधि में इन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण कार्य किए, नौकरी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था सर्वप्रथम इन्होंने ही शुरू की थी उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला विचार गोष्ठी मै मा जितेंद्र कुमार दोहरे सांसद जी इटावा P.D.A. प्रभारी उदय भान सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, बृजेश यादव पप्पू,जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा रवी यादव विधायक जिला सचिव दीपी सिंह, जिला सचिव प्रदीप सोनी, जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, जिला सचिव लइक खा,इटावा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उमेश राजपूत दुल्ले, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी लालू यादव जीतू शर्मा शिवम यादव अंकुर यादव, कमलेश यादव, हुकुम सिंह यादव अनिरुद्ध सिंह यादव, दिनेश यादव,आदि ने संबोधित किया l
विचार गोष्ठी में राणा प्रताप सिंह, राम प्रकाश यादव, कैलाश नारायण गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह चौहान, आदि उपस्थित रहे l









