Explore

Search

February 16, 2026 1:39 pm

ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा दो बच्चों को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया

बच्चे बस अड्डा चौराहे से हुए थे लापता, पुलिस की तत्परता से मिला परिवार का चैन

 

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला लुधपुरा निवासी दो मासूम बच्चे बुधवार दोपहर अचानक लापता हो गए थे। सूचना मिलते ही जसवंतनगर पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को सकुशल खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार, रोहित (8 वर्ष) एवं रोशनी (5 वर्ष), पुत्र एवं पुत्री सुंदर सिंह, दिनांक 25 जून 2025 को दोपहर 3 बजे अपने मामा के साथ घर से निकले थे। दोनों बच्चे बस अड्डा चौराहा पुल के पास से अचानक लापता हो गए।बच्चों की गुमशुदगी की सूचना उनकी माता सुमन देवी द्वारा थाना जसवंतनगर में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस की सतर्कता, प्रयास और टीमवर्क से दोनों बच्चों को कई घंटों की तलाश के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया।बुधवार की रात लगभग 8 बजे आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

 

फोटो:-बच्चों के साथ उनके माता-पिता और महिला आरक्षी विनीता शिवहरे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर