Explore

Search

August 1, 2026 10:35 am

यूपी के इन 44 जिलों में आईएमडी ने आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी,आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से अब राहत मिलने वाली है।मानसून के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं।समय से पहले लखनऊ,बाराबंकी, कानपुर समेत कई जिलों में मानसून की एंट्री हो सकती है। बुधवार को सोनभद्र में मानसून की एंट्री हो चुकी है।मौसम विभाग ने यूपी में मानसून की एंट्री से बारिश में व्यापक वृद्धि की संभावना जताई है।आज 44 जिलों में आंधी-बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। आज गुरुवार को लखनऊ के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

 

जानें किन जिलों में बारिश का अलर्ट

 

जालौन,कानपुर नगर,इटावा,कानपुर देहात,उन्नाव,औरैया, लखनऊ,बाराबंकी,कन्नौज,हरदोई,सीतापुर,बहराइच,गोंडा, जौनपुर,प्रतापगढ़,महोबा,बांदा,कौशाम्बी,हमीरपुर,फतेहपुर, जालौन,रायबरेली,अमेठी,ललितपुर,झांसी,इटावा,आगरा, फ़िरोज़ाबाद,मैनपुरी,आजमगढ़,सुल्तानपुर,आंबेडकरनगर, देवरिया,अयोध्या,गोरखपुर,संतकबीरनगर,बस्ती,कुशीनगर, फर्रुखाबाद,महाराजगंज,सिद्धार्थनगर,बलरामपुर,श्रावस्ती, शाहजहांपुर में आंधी और बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

 

अगले दो से तीन दिनों में गिरेगा तापमान

 

अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून आज उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों,गुजरात के शेष हिस्से,राजस्थान के कुछ भाग,मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्से,पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग,छत्तीसगढ़ और झारखंड के शेष भाग और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा।यूपी में प्रवेश की सामान्य तारीख 18 जून को ही यूपी में सोनभद्र के रास्ते दस्तक दी। इसके साथ ही यूपी भर में अधिकतम तापमान सामान्य से नीच आ गया।अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की सम्भावना है। साथ ही बारिश का सिलसिला बढ़ता जाएगा। यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने और बिजली गिरने का भी अलर्ट है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर