Explore

Search

October 30, 2026 9:48 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

नवीन अग्रवाल बने इब्जा के जिलाध्यक्ष, जिला संगठन में हुआ महत्वपूर्ण फेरबदल

सर्राफा कारोबारियों के हितों की लड़ाई को मिलेगी नई दिशा, व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुचायेगी इब्जा 

इटावा। देश के सबसे बड़े सर्राफा संगठनों में शामिल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) ने जनपद इटावा के जिला संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए प्रमुख सर्राफा व्यवसायी नवीन अग्रवाल (मैसर्स छोटेलाल फकीरचंद्र सर्राफ) को जिलाध्यक्ष, ओंकार प्रसाद मथुरिया (मैसर्स मथुरिया ज्वेलर्स) को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा राजेश सोनी(बाबा ज्वेलर्स) को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को पूर्ववत उनके दायित्वों पर बनाए रखा गया है।

नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी के निर्देश पर हुए इस मनोनयन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में इब्जा इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह-प्रभारी आकाशदीप जैन एवं जिला महामंत्री राजीव चन्देल ने प्रदेश कार्यसमिति द्वारा जारी मनोनयन पत्र नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी सर्राफा कारोबारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान, व्यापारिक हितों की रक्षा तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओंकार प्रसाद मथुरिया ने कहा कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) देश में सर्राफा कारोबार का सबसे विश्वसनीय संगठन है, जो प्रतिदिन सोने और चांदी के मानक भाव जारी करता है। संगठन सरकार एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्राफा व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा व्यापार को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कार्य करता है।

प्रदेश सह-प्रभारी आकाशदीप जैन एवं जिला महामंत्री राजीव चन्देल ने कहा कि वर्तमान समय में सर्राफा व्यापार अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में इब्जा देशभर के व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांगों में सोने पर आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) में कमी कर तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना, पूरे देश में सोने के मूल्य निर्धारण को पारदर्शी एवं एकरूप बनाना, सर्राफा व्यापारियों के लिए बैंकिंग एवं कर (टैक्स) संबंधी प्रक्रियाओं को सरल करना तथा स्वर्ण व्यापार में मानकीकरण एवं पारदर्शी व्यापार व्यवस्था को बढ़ावा देना शामिल है।

उन्होंने कहा कि इब्जा का उद्देश्य केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के विश्वास को भी मजबूत करना है। संगठन सरकार के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर ऐसी नीतियों की मांग कर रहा है, जिससे सर्राफा उद्योग को नई गति मिले, व्यापार सुगम हो तथा देशभर के स्वर्ण एवं रजत कारोबारियों को बेहतर व्यापारिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के दौरान जिला संरक्षक आदेश गुप्ता, नरेन्द्र नाथ वर्मा,अरविन्द पोरवाल, कपिल वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष हरीश जौहरी,सुनील बिलेठिया, सचिन वर्मा, मनोज जैन, सचिव किन्ना यादव, बलवीर सिंह, विकास वर्मा, जितेंद्र सोनी,अमित जैन, आशीष वर्मा, शिवम वर्मा आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर