Explore

Search

April 21, 2026 12:08 am

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारियों द्वारा जनपद में क्लोज सेटिंग अभियान 30 जून 2025 तक चलेगा

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासन से प्राप्त आदेश के अनुपालन में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारियों द्वारा जनपद में क्लोज सेटिंग अभियान जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ श्रीनिवास यादव के दिशा निर्देशन में दिनांक 12 से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत बेसहारा, झुग्गी, मलिन बस्ती, अनाथालय, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, मदरसा,कारागार,ईंट भट्ठे आदि जगहों पर क्लोज सैटिंग अभियान चलाया जाना है। जिसमें उच्च जोखिम आवादी की स्क्रीनिंग की जानी है टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की बलगम की जांच कराई जाएगी जांच में टीबी पाये जाने पर पूरा इलाज निशुल्क दिया जाएगा साथ ही निक्षय पोषण योजना का लाभ डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा।

रविवार को संडे मार्केट में स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य अनिल पाल एसटीएस एवं आलोक श्रीवास्तव टीबीएचवी द्वारा 135 व्यापारियों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें तीन व्यक्ति लक्षण युक्त पाए गए जिन्हें बलगम का कंटेनर देकर जांच कराने के लिए कहा गया। इससे पूर्व ईंट भट्ठे पर भी टीबी अभियान चलाया गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर