Explore

Search

June 16, 2026 6:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इस्लामिया कालेज में शौर्य क्रिकेट एकेडमी का हुआ शुभारभ

इटावा। शौर्य क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन इस्लामिया इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक श्याम बाबू व चयनकर्ता विजेन्द्र सिंह की उपस्थित में सांसद बदायूं आदित्य यादव ने किया।

मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव और एकेडमी के संरक्षक मोहित यादव का स्वागत अम्बरीश यादव ने माला पहनाकर व बैज लगाकर किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक श्याम बाबू व आइपीएल खिलाड़ी केके उपाध्याय, चयनकर्ता विजेन्द्र सिंह व रणजी खिलाड़ी कृता सिंह व तरुण सिंह का स्वागत एकेडमी की ओर से जावेद अख्तर, आशीष यादव, आलोक यादव इंजीनियर सिद्दीकी, आशीष दुबे, योगेश कुमार ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि संदीप यादव अध्यक्ष नगर पंचायत किशनी प्रतिनिधि, अनुज यादव मोंटी पूर्व ब्लाक प्रमुख जसवंतनगर, सोनू यादव, सुशांत वर्मा,यादव स्वयं सुनील यादव, आदित्य गोविंद, रवि यादव, अभिषेक त्रिपाठी, अमित का भी स्वागत किया गया। इस मौके इस्लामिया कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, क्रीड़ा प्रभारी नाजिश इकबाल, नितिन यादव, शिवम, कुशाग्र, वीरेंद्र यादव, कपिल चौबे, मो. आदिल, रविन्द्र मल्होत्रा मौजूद रहे।

 

फोटो- शौर्य क्रिकेट एकेडमी का हुआ शुभारभ करते सांसद आदित्य यादव।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर