Explore

Search

April 21, 2026 7:21 am

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इटावा 16 जून, 2025- किसानों का कल्याण, उ0प्र0 की पहचान, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 11.690 आश्रित परिवारों को रु0 561.86 करोड़ सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में मा0 सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी का अम्बेडकर नगर से लाइव प्रसारण दिखाया गया जिसे सभी किसान भाईयों द्वारा सुना एवं देखा गया। कार्यक्रम में मा0 विधायक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस परिवार के लोगों ने आपदा एवं विपत्ति में अपने लोगों को खोया है उनके प्रति संवेदना सदैव है और रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को हर घर छत, पीने का स्वच्छ पानी एवं सभी सुविधाएं अवश्य मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी बहनों को विधवा पेंशन का लाभ अवश्य दिया जाए। इटावा जनपद के 352 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान चेक देकर लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका का एक मात्र साधन कृषि ही है। अगर किसी किसान की दुर्घटनावश मृत्यु हो जाती है या वह शारीरिक रूप से अक्षम हो जाता है, जिसके कारण वह कृषि करने के लायक नहीं रह जाता है तो उनके आश्रितों की जीविका चलानें के लियें कोई साधन नहीं बचता है। इसी समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के किसानों को समाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु इस योजना की शुरूआत की गयी है। जिसमें यदि किसी किसान की दुर्घटनावश असमायिक मृत्यु हो जाती है तो उनके आश्रितों को सरकार द्वारा कृषक की मृत्यु अथवा पूर्ण शारीरिक अक्षमता पर 100% (रू० 5 लाख) एवं दोनों हाथ, दोनों पैर अथवा दोनों आंखों की क्षति पर 100% (रू0 5 लाख), एक हाथ तथा एक पैर के क्षतिग्रस्त होने पर 100% (रू0 5 लाख), एक हाथ एक पैर अथवा एक आंख की क्षति पर 50% (रू0 2.5 लाख), स्थायी दिव्यांगता 50% से 100% के बीच होने पर 50% (रू० 2.5 लाख), स्थायी दिव्यांगता 25% से 50% के बीच होने पर 25% (रू0 1.5 लाख) आर्थिक सहायता का प्रावधान है।

जनपद इटावा में कुल 352 आश्रित परिवारों को 17 करोड़ 80 हजार रुपए सहायता राशि का वितरण किया जा रहा है। जिनमें तहसील सदर में-102, तहसील भरथना में-104, तहसील जसवन्तनगर में-34, तहसील ताखा में 33, तहसील सैफई में 32,

तहसील चकरनगर में 47 आश्रित परिवारों को उक्त योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

 कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जनप्रतिनिधिगण, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव, तहसीलदार सदर जय प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं लाभार्थी आदि उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर