Explore

Search

June 15, 2026 11:27 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने 7 घरों को अपनी चपेट में लिया

भरथना- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुरा तिलिया कटहरा में बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने 7 घरों को अपनी चपेट में लिया। आग बुझाने में लगभग 5 लोग झुलस गए। आग की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

 

क्षेत्र के ग्राम लालपुरा (नाथों का डेरा) में गुरुवार रात्रि पौने 8 बजे बिजली के शार्ट सर्किट ने ग्राम लालपुरा निवासी जोरानाथ के घर को अपनी चपेट में ले लिया। हवा का रूख तेज होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया और धीरे-धीरे करके दस घरों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण आग को देखकर आसपास गाँव के कई लोग आग बुझाने के लिये लालपुरा की ओर दौड़ पड़े। इधर गाँव के ही कुछ साहसी युवकों ने घर के अन्दर मौजूद महिलाओं, बच्चों तथा घर के बाहर बंधे जानवरों को खोलकर एक ओर किया और आग बुझाने में जुट गये। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप उर्फ बण्टू गौर सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गये और गाँव में लगी आग की सूचना दमकल कर्मियों सहित स्थानीय पुलिस व प्रशासन को दे दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गाँव में दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं ग्राम लालपुरा निवासी रामकुमार नाथ ने बताया कि आग से जोरानाथ के घर के अंदर रखी नई मोटरसाइकिल, घर-गृहस्थी का सामान, नगदी, जेवर, कपड़े आदि सभी जलकर राख हो गए। युवकों ने बताया कि आग से जोरानाथ के पुत्र मोहननाथ, राजेंद्रनाथ और उनके बेटे बृजेंद्रनाथ, ठाकुरनाथ, राजूनाथ व उनके बेटे धारानाथ व छोटेनाथ, अनिल नाथ, दीवान नाथ व लक्ष्मण नाथ की घर गृहस्थी का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग बुझाने के दौरान लालपुरा निवासी गृहस्वामी बृजेंद्र नाथ, राजेद्रनाथ, दीवान नाथ, छोटेनाथ व अनिल नाथ मामूली रूप से झुलस गये। जिन्हें वहीं प्राथमिक उपचार दिया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, तहसीलदार राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह, हल्का इंचार्ज सुरेश, क्षेत्रीय लेखपाल सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और आग से हुये नुकसान की जानकारी हासिल की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर