बकेवर संवाददाता।गुरुवार को भोर में आगरा कानपुर नेशनल हाइवे पर सुनवर्षा के पास चालक को झपकी आने से स्लीपर बस डिवाइडर से टकरा गई।बस डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी साइड में जाकर सर्विस रोड के डिवाइडर पर जा लटकी। बस में चालक सवार करीब सात सवारियां गंभीररूप से घायल हो गयी।हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ।
पुलिस व एनएचएआई की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची। बस में फसे चालक को काफी प्रयास के बाद निकाला जा सका।
दिल्ली से हमीरपुर जा रही स्लीपर बस के चालक पंकज पुत्र भगवत प्रसाद को नींद आ जाने के कारण बस बीच के डिवाइडर से टकरा कर दूसरी साइड की सड़क पर करती हुई सर्विस रोड के लोहे के डिवाइडर से टकराती हुई चढ़कर लटक गई।जिसके कारण चालक पंकज स्टेरिंग में फंस गया था जो घायल हो गया था। मौके पर पहुंचीं बकेवर थाना पुलिस व एनएचएआई की टीम हाईवे क्रेन मंगवाकर निकलवाया गया। जिला अस्पताल हाईवे एम्बुलेंस से भिजवाया। बस में यात्रा कर रही सवारी सरपंच सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह 38 व श्रीमती नेहा पत्नी सरपंच 35 निवासीगढ़ डिक्स थाना चिल्ही जिला बांदा रितिक पुत्र रामकिशोर उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी करारा हमीरपुर व अनमोल पुत्र पंकज निवासी चकरपुर, इटावा श्रीमती रुखसाना पत्नी मोहम्मद शामी 32 निवासी फतेहपुर थाना मूसानगर जनपद कानपुर देहात जो घायल हो गए थे जिनको सीएचसी महेवा लाया गया तथा चिकित्सा अधिकारी ने स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
डिवाइडर पर लटकी बस को हाईवे क्रेन से हटवाकर वाहनों का आवा गमन जारी कराया।
थाना प्रभारी बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि स्लीपर बस दिल्ली से हमीरपुर जा रही थी। चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड में सर्विस रोड के डिवाइडर से जा टकराई थी। चालक सहित सात सवारी घायल हुए। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गय









