बकेवर।लखना कस्बा में सड़क किनारे टट्टर वाली सब्जी आढत की दुकान समेत तीन दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों की सब्ज़ी का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने व फायरब्रिगेड ने मिलकर आग को बुझाया।आढ़त के पीछे पड़े कूड़े में एक व्यक्ति आग लगाकर जलाया था।आग उसी की चिंगारी से लगी। पीड़ित दुकानदार ने एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है।
लखना में सोमवार की रात्रि अरीब साढ़े ग्यारह बजे लखना तिराहा के पास एक सब्जी आढत समेत तीन दुकानों में नामजद एक व्यक्ति आग लगाए जाने का आरोप है। भीषण आग के चलते लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है रात्रि में आसपास पानी का इंतजाम नहीं होने से धूं धूंकर जलते दुकान को देख लोग असहाय बने रहे,जब तक पानी के इंतजाम किए गए तब तक दुकान जलकर राख के ढेर में बदल गई।अग्निकांड में करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। लखना निवासी वीरू आढतियां ने बताया कि सब्जी का थोक का कारोबार करते हैं। पक्की दुकान न होने के कारण बांस के टट्टर लगा कर दुकान सब्जी की कर रखी है। प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक खरीद फरोख्त का काम खत्म हो जाने पर आढती घर चले जाते हैं।बगल मे लेटे लज्जाराम ने बताया कि एक नामजद व्यक्ति ने पीछे पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी जिसके चलते दुकान में आग लग गई।आग लगने से 31 पैकिट आलू चार पैकिट लहसुन दस पेकिट प्याज, चार पेकिट अदरक, पांच गत्ता नीबू, पन्द्रह क्रेट टमाटर, पांच पन्नी गोभी , दो पेकिट गाजर दस क्रेट खीरा व दो पेकिट चुकन्दर पांच पन्नी सिमला पांच पन्नी बेंगन तेरह पन्नी बन्दा व पांच पेकिट मिर्ज व दो कांटे, बीस बोरी कदुआ ,सौ क्रेट खाली पन्द्रह सौ पेकिट खाली व तखत करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा लज्जाराम ने बताया आग में खिलौनी की दुकान का चालीस हजार रुपये समान जलकर नुकसान हुआ हैं। इसी तरह रविंद्र यादव की जूता चप्पल के दुकान का समान जलकर करीब दस हजार रुपये का नुकसान हो गया है तीनों दुकानों से करीब 3 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।रात के समय थाना प्रभारी व लखना चौकी पुलिस फायरब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुँची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।









