Explore

Search

February 16, 2026 6:58 pm

ज्ञानवर्धक सत्र बच्चों के भविष्य और निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हे  – डॉ० हरीशंकर पटेल

युवाओं का तकनीकी रूप से सशक्त होना समय की मांग – अभिराज कुमार

इटावा अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा, इटावा द्वारा के.के. इंटर कॉलेज, इटावा में बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर, “समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष / समाजसेवी डॉ० हरीशंकर पटेल के द्वारा बैडमिंटन प्रशिक्षण के साथ ही बच्चों को जनहितकारी, संस्कारवान, शिक्षाप्रद तथा मोटीवेट करने वाली आदि जानकारियाँ प्रदान की जा रही हैं। उसी कड़ी में आज बैडमिंटन प्रशिक्षार्थियों को कम्प्यूटर की महत्वपूर्ण जानकारियाँ अभिराज कुमार “छात्र” चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने दी।

अभिराज कुमार “छात्र” चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने कम्प्यूटर की जानकारी देते हुए कहा कि आज के दौर में कम्प्यूटर ज्ञान प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आने वाला समय पूरी तरह डिजिटल तकनीक पर आधारित होगा, ऐसे में युवाओं का तकनीकी रूप से सशक्त होना समय की मांग है।

 

उन्होंने बच्चों को बेसिक कम्प्यूटर स्किल्स, इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, साइबर सुरक्षा, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, गूगल टूल्स, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों की सरल भाषा में जानकारी दी।

सत्र के दौरान बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कम्प्यूटर से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं अभिराज कुमार से साझा कीं, जिनका उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया।

 

कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. हरीशंकर पटेल ने अभिराज कुमार का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे ज्ञानवर्धक सत्र बच्चों के भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शिविर में समय-समय पर इसी प्रकार के शिक्षाप्रद और मोटिवेशनल सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

इस अवसर पर समाज के सम्मानित सदस्य, और अभिभावक भी उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर