Explore

Search

February 16, 2026 6:57 pm

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई

इटावा 10 जून, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूति की गई।

बैठक में उन्होंने उद्यमियों द्वारा उठाई गयी समस्याओं के समाधान पर विस्तार पूर्वक जानकारी की। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के एम0ओ0यू0 में कोई प्रगति नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंडस्ट्री प्रोमोशन के लिए प्राथमिकता नं0 1 पर है। उन्होंने कहा कि एम0एस0एम0ई0 जैसी छोटी-छोटी इकाईयों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी उद्यमी इंडस्ट्री लगाना चाहते है उनको शासन स्तर द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा एवं अच्छे बिजनेस प्लान वालों को भी सभी सरकारी विभागों द्वारा सहायता प्राप्त कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा मुफ्त में स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। उन्होंने बिजली विभाग से जुड़ी सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पी0एम0 सूर्यघर के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने पर बिजली का बिल कम आएगा एवं सब्सिडी भी मिलेगी।

उक्त बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, सी0ओ0 सिटी, उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार, एल0डी0एम0, विद्युत विभाग, समस्त उद्यमियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर