Explore

Search

August 1, 2026 11:26 am

समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक सिविल लाइन स्थिति कार्यालय पर सम्पन्न हुई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की सहमति से एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल जी के निर्देश के संदर्भ को गृहण करते हुए

समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक सिविल लाइन स्थिति कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमे तीनों विधानसभा कमेटी एवं शहर कमेटी के विस्तार हेतु विधानसभा अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को निर्देशित किया गया

बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार सभा के अध्यक्ष राजीव चंदेल ने पिछले कार्यों की पुष्टि की तथा आगामी कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया बैठक में

विशेष आमंत्रित सदस्यों ने कई सुझाव दिए इसी क्रम में सदाशिव श्रीवास्तव, प्रदीप सोनी,रिज़वान कुरैशी,गोरखनाथ वर्मा एवं अखिलेश वर्मा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए

मासिक बैठक में जिला मंत्री हरीश जौहरी एवं जिला उपाध्यक्ष जैनुल आब्दीन ने व्यापारी वर्ग की समस्याओं और उनके निदान के लिए शासन प्रशासन के स्तर तक व्यापारी की मदद करने की बात रखी

व्यापार सभा जसवंत नगर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने शीघ्र ही जसवंत नगर कमेटी को विस्तार करने का आश्वासन दिया

बैठक में कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सोनी,शहर उपाध्यक्ष शिवम वर्मा, शहर सचिव आसिफ़ वारसी, ज्ञान सिंह तोमर, श्री वर्मा उपस्थित रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर