Explore

Search

May 8, 2026 1:02 am

लेटेस्ट न्यूज़

समाजवादी पार्टी जिला कार्य समिति की मासिक बैठक सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदीप शाक्य (बबलू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई,

समाजवादी पार्टी जिला कार्य समिति की मासिक बैठक . 06.06.2025 को प्रातः 10:00 बजे से सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदीप शाक्य (बबलू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई, सर्वप्रथम सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पार्टी से प्राप्त पर पत्रों को पढ़कर सुनाया, एवं उनके उनके परिपालन हेतु उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए l

सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य (बबलू) ने बैठक में बूथ स्तरीय संगठन की वारीकी से समीक्षा करते हुए विधानसभा अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह सेक्टरबार बूथ अध्यक्षों की समीक्षा कर लें, अधिकांश बूथ प्रभारियों से फोन पर संपर्क करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ होता है, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पता है, मोबाइल नंबरों का सत्यापन भी किया जाना आवश्यक है,जिस बूथ पर बदलाव की आवश्यकता हो, वहां पर जुझारू कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी जाए l यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा मतदाता सूची का भी गहनता से परीक्षण कर लें, यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उस व्यक्ति का फार्म 6 ऑनलाइन करा दिया जाए, जिससे उस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सकेl प्राय यह भी सुनने में आया है, की मतदाता सूची में इधर-उधर नाम कर दिए गए हैं, जिससे मतदान के दिन मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, पार्टी के बूथ प्रभारी मतदाता सूची में इसे भी देखना, कि कहीं उनके मोहल्ले के मतदाताओं के नाम अन्य पोलिंग पर तो नहीं जोड गए हैं यदि कहीं पर मतदाता सूची में गड़बड़ी हो तो इसकी लिखित शिकायत जिला कार्यालय को दे दी जाए, जिससे मतदाता सूची को सही कराया जा सके l

सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य (बबलू) ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश अनुसार जनपद में पी डी ए कार्यक्रम सेक्टरवार चलाया जाएगा, जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है, पी डी ए कार्यक्रम की जिम्मेदारी पार्टी के विधानसभा अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी गई है, उन्होंने विधानसभा एवं ब्लॉक अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पी डी ए कार्यक्रम सेक्टर के ऐसे स्थान पर आयोजित किए जाएं, जहां पर सर्व समाज की भागीदारी हो सके l सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य (बबलू) ने कहा कि समाजवादी पार्टी में आम जनमानस का सम्मान सुरक्षित है, पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान कमी नहीं आने देगी, कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है l

पी डी ए कार्यक्रम के प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के जिला नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे बखूबी निभाने का काम करेंगे l

जिला कार्य समिति की बैठक को जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया (वीरू) पी डी ए प्रभारी उदय भान सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शुक्ला , जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष इटावा उमेश राजपूत दुल्ले, विधानसभा अध्यक्ष भरथना डॉक्टर जय सिंह चौहान, जिला सचिव श्रीमती दी पी सिंह, श्रीमती मालती यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी किशन यादव, जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड नरेंद्र सिंह पाल, जिला अध्यक्ष युव जन सभा आदित्य गोविंद यादव, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ फरहान शकील, प्रवक्ता विक्की गुप्ता,जिला सचिव सुनील यादव, जिला सचिव अजय यादव, जिला सचिव प्रदीप सोनी, जिला सचिव दीपक पाल, जिला सचिव संतोष राठौर, जिला सचिव जितेंद्र यादव मोना,

विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अभिनय यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष जसवंतनगर रामवीर सिंह यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष भरथना श्री निवेश यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष बसरेहर नितिन यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेंद्र निराला, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर आशीष दीक्षित,शहर अध्यक्ष अब्दुल माबूद अंसारी आदि ने बैठक में अपने ओजस्वी विचार रखें l

बैठक में मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष विद्याराम यादव, सपा जिला सचिव आशीष श्रीवास्तव उर्फ रोहित श्रीवास्तव,लईक खान, अवधेश सविता, गुमानी कुशवाहा, रजत कठेरिया, राजकुमार यादव, मनोज राणा, मोइनुद्दीन, रमेश सिंह यादव, ज्वाला कठेरिया राजीव तिवारी भारत यादव भोले प्रवीण कुशवाह, रामचंद्र संखवार, आदि उपस्थित रहे l बैठक का संचालन सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया वीरू ने किया l

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर