Explore

Search

June 29, 2026 7:31 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दशहरा पर गंगा समग्र ने उतारी मां गंगा व यमुना की आरती. दीपोत्सव का भी हुआ आयोजन भक्तों को बांटा गया शरबत

इटावा। गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा समग्र की जिला इकाई ने यमुना तट स्थिति प्राचीन श्री ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव व पीताम्बरा धाम मंदिर परिसर में भव्य गंगा व यमुना आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर दीपोत्सव भी मनाया गया, एक साथ जले सैकड़ो दीपों से मंदिर व यमुना तट जगमग हो उठा। महाआरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए सभी को शरबत का प्रसाद वितरित किया गया ।

गंगा समग्र के तत्वाधान में कई वर्षों से प्रत्येक पूर्णिमा पर गंगा व यमुना आरती के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। आरती में शामिल होने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। गंगा दशहरा के अवसर पर हुई महाआरती का शुभारंभ पीतांबरा धाम मंदिर के पुजारी पंडित अजय दुबे भागवताचार्य पंडित किशन स्वरूप दुबे व पंडित कार्तिकेय दुबे ने बैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। आरती से पूर्व भक्तों के द्वारा सैकड़ो की संख्या में दीप भी जलाए गए इस दौरान मां गंगा व यमुना के जयघोष गुंजायमान होते रहे ।

महा आरती के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह सर्वजीत भदौरिया, दुर्गा वाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका कल्पना चौहान, यमुना भाग संयोजक गंगा समग्र अवनीन्द्र सिँह, जिला संयोजक गंगा समग्र एडवोकेट अभिनेन्द्र चौहान, सह संयोजक प्रांजल दुबे , अर्चना सिन्हा , राजीव चौहान , मनोज धाकरे , जितेंद्र यादव, मुकेश बाबू, शैलेन्द्र, बरुण तिवारी, रामू जादौन सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर