इटावा ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM पार्टी के दिशा निर्देश द्वारा जिलाध्यक्ष डा शमशाद हुसैन वारसी राईन ने होने वाले ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्यौहार के मद्देनजर जनपद में सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था एवं जल आपूर्ति से सम्बन्धी विभागों को जिलाधिकारी महोदय को सौंपा मांग पत्र
1 -बकरीद के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जनपद भर में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने व बेहतर सफाई के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाये।
2 -बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर जनपद इटावा में विद्युत आपूर्ति के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाये।
3 -बकरीद के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जनपद भर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतिजाम किये जाये जिससे कोई असामाजिक तत्व अपने नापाक मंसूबो में कामयाब न हो सकें और आपसी सौहार्द कायम रहे।
4 -बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए जनपद भर में जल आपूर्ति बनी रहे इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाये।
आप से निवेदन है कि उक्त बिन्दुओं पर ध्यान केन्द्रित करने और अमल में लाने का कष्ट करें।
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से शमशाद हुसैन वारसी राईन
जिलाध्यक्ष , मु. ऐजाज़ खान जिला संगठन मंत्री, मो. शरीफ खान जिला सचिव, मो. शावेज़ राईन, एहसान खान पूर्व
महासचिव, हाजी रफ़ीकुद्दीन,मो. नईम, अदनान मो. शमी वारसी, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे









