Explore

Search

February 16, 2026 5:28 pm

02 शातिर चोरों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,

इटावा पुलिस 01.06.2025 मोबाइल चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 08 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत – 2,00,000/- रुपये) बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सैफई इटावा के कुशल नेतृत्व में थाना सैफई पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

31.05.2025 को वादी जयदीप गुप्ता पुत्र कृष्णदास गुप्ता निवासी लखना थाना बकेवर जनपद इटावा द्वारा 25.05.2025 की रात्रि को पीजीआई सैफई से उसका मोबाइल फोन चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना सैफई पर तहरीर दी गयी जिसके संबंध मे थाना सैफई पर मु0अ0सं0 111/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा वादी अमित कुमार पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी गंगापुर थाना कुरावली जनपद मैनपुरी का दिनांक 29.05.2025 की रात्रि को मोबाइल फोन पीजीआई सैफई से चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 112/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम मे 31.05/01.06.2025 की रात्रि को थाना सैफई पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि दो व्यक्ति चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक मे हनुमान मन्दिर तहसील के सामने किसान बाजार घण्टाघर जाने वाले कट पर खड़े है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्तियों को किसान बाजार घण्टाघर जाने वाले कट के पास से समय 01.45 बजे पकड लिया गया ।

पुलिस पूछताछ

पकडे गये व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो अभियुक्तगण आशीष कश्यप पुत्र कैलाश चन्द्र एवं सुरजीत पुत्र सन्तोष कुमार के कब्जे से 08 मोबाइल फोन बरामद किया गये । जिनके संबंध मे पुलिस टीम द्वारा प्रपत्र मांगे जाने पर दिखाने मे असमर्थ रहे । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त सुरजीत उपरोक्त ने बताया कि वह पीजीआई सैफई मे ठेकेदारी मे सफाई कर्मचारी का कार्य करता है तथा वह और उसका साथी आशीष उपरोक्त मिलकर पीजीआई सैफई से रात के समय सो रहे लोगो के मोबाइल फोन चोरी कर लेते है तथा कम दामों मे बेचकर धनलाभ अर्जित करते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. आशीष कश्यप पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी ग्राम अहलादपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी उम्र करीब 22 वर्ष ।

2. सुरजीत पुत्र सन्तोष कुमार निवासी ग्राम गींजा थाना सैफई जनपद इटावा उम्र करीब 20 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 111/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सैफई जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 112/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सैफई जनपद इटावा ।

 

बरामदगी

1. 01 मोबाइल रेडमी कम्पनी ।

2. 01 मोबाइल वीवो कम्पनी ।

3. 01 मोबाइल सैमसंग कम्पनी ।

4. 01 मोबाइल रियलमी कम्पनी ।

5. 01मोबाइल वीवो कम्पनी ।

6. 01 मोबाइल रियलमी कम्पनी ।

7. 01 मोबाइल सैमसंग कम्पनी ।

8. 01 मोबाइल इनफिनिक्स कम्पनी ।

 

पुलिस टीम- निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा प्रभारी थाना सैफई, उ0नि0 ललित कुमार, का0 परविन्द कुमार, का0 छोटे लाल, हे0का0 लुकमान खां, का0 धर्मपाल ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर