Explore

Search

February 16, 2026 8:03 pm

जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित

इटावा 24 मई, 2025- नोडल अधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिसमें उन्होंने पी0डब्लू0डी0 द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सेतु निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर सुझाव देते हुए कहा कि फिजिकल व फाइनेंशियल प्रोग्रेस में 5 प्रतिशत से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि टीम बनाकर और पी0डब्लू0डी0 के इंजीनियर के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य किया जाए। उन्होंने जनपद की गौशालाओं की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने नए मॉडल गौशाला बनाने हेतु सुझाव दिए। उन्होंने जिला पंचायत से गौवंश के चारे व भूसे को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत इंडियन ह्यूम पाइप निर्माण एजेंसी काफी अच्छा कार्य कर रही है साथ ही ओम इंफ्रा प्रा0 लि0 का कार्य खराब बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कंस्ट्रक्शन के अंतर्गत भरथना बाईपास मार्ग का नव निर्माण के कार्य को देखते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट को समय पर पूर्ण कराया जाए और साथ ही बताया कि क्वालिटी पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि पानी की टंकी को लेकर लीकेज आदि की समस्या के लिए शिकायत नं0 बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा जाए। उन्होंने पंचायत राज अधिकारी से मानदेय की समस्या को लेकर पूछा एवं उन्होंने कहा कि जीरो पावर्टी के अंतर्गत आने वाले लोगों को योजना से लाभान्वित कर कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने शौचालयों की रेट्रोफिटिंग प्रोग्रेस को लेकर चर्चा की एवं उसके टारगेट के बारे में पूछा। उन्होंने ओ0डी0एफ0 प्लस को लेकर चर्चा की साथ ही कहा कि सभी ग्रामों को ओ0डी0एफ0 प्लस कर दिया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से आर0आर0सी0 के बारे में पूछा और बाकी बचे कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बायोगैस प्लांट के बारे में चर्चा की। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के अंतर्गत कर्मचारी को मानदेय समय से प्राप्त कराने हेतु निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की प्रगति को लेकर चर्चा की एवं कार्य समय से पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने छेत्र पंचायत का व्यय कम होने पर सवाल किया। उन्होंने सी0एस0सी0 निर्माण को लेकर भी चर्चा की एवं साथ ही जिले में कितने ग्राम सहायक सी0एस0सी0 हैं के बारे में पूछा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मनोज कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, पी0डब्लू0डी0 सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर