Explore

Search

April 21, 2026 6:31 am

एसएमजीआई में हुआ ह्यूमन वैल्यू एंव प्रोफेशनल इथिक्स की पुस्तक का विमोचन

इटावा सर मदनलाल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन इटावा के चेयरमैन डा. विवेक यादव एंव डायरेक्टर डा. उमा शंकर शर्मा ने फ़ार्मेसी की पुस्तक “ह्यूमन वैल्यू एंव प्रोफेशनल इथिक्स” का एसएमजीआई, इटावा में विमोचन किया। ये पुस्तक सर मदनलाल इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी, इटावा के डायरेक्टर एवं प्रोफ़ेसर डा. उमा शंकर शर्मा, विभागाध्यक्ष एंव एसोसिएट प्रोफ़ेसर डा. रेहान उद्दीन तथा असिस्टेंट प्रोफ़ेसर चिराग़ ओझा द्वारा सम्पादित की गई है एंव आइपी इन्नोवेटिव पब्लिकेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित हुई है। चेयरमैन डा. विवेक यादव ने पुस्तक का विमोचन करते हुए लेखकों को बधाई दी। लेखकों ने सभी का आभार जताते हुए पुस्तक की संक्षिप्त जानकारी दी। यह पुस्तक एकेटीयू लखनऊ के अधिनियम के तहत लिखी गई है। यह पुस्तक बी फार्मा तृतीय सेमेस्टर के नवीन पाठ्यक्रम के लिये अत्यंत उपयोगी हैं। ह्यूमन वैल्यू एंव प्रोफेशनल इथिक्स से छात्र अपने पाठ्यक्रम की तैयारी करने के साथ-साथ अपने जीवन मे जीवन के सिद्धांतों को भी बख़ूबी समझ एंव सीख सकते हैं। यह पुस्तक अंग्रेज़ी भाषा मे लिखी गईं हैं एंव प्रत्येक अध्याय के अंत में परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नावली भी संयोजित की गई है। इस पुस्तक का उपयोग कर के विधार्थी न केवल पास होंगे परन्तु बहुत अच्छे नम्बर भी परीक्षा मे हासिल कर सकेंगे। यह पुस्तक दुकानों पर तो उपलब्ध है ही और साथ ही यह पुस्तक आनलाइन भी उपलब्ध है ताकि छात्र आसानी से घर बैठे ही पुस्तक को मंगा सकें। चेयरमैन डा. विवेक यादव ने लेखकों को बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार पुस्तकें लिखने के लिये प्रोत्साहित किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर