Explore

Search

February 15, 2026 2:26 am

भरथना विधानसभा कार्यकारिणी बैठक में सांसद जितेंद्र दोहरे ने किया पद वितरण, पार्टी कार्यकर्ताओों को दिए महत्वपूर्ण दायित्व

इटावा :भरथना विधानसभा क्षेत्र के बकेवर में आयोजित विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय सांसद जितेंद्र सिंह दोहरे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन में पदों का वितरण किया और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के निर्देश

बैठक में विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक रणनीति, जनसमस्याओं के समाधान और आगामी चुनावों की तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद दोहरे ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया इस अवसर पर विधानसभा कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। सांसद दोहरे ने पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का स्मरण कराते हुए पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “हमें जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बब्लू भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम जिला महासचिव वीरू भदोरिया तमाम कार्य करता मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर