Explore

Search

April 15, 2026 2:42 am

शहीद हवलदार सूरज यादव को श्रद्धांजलि: कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने परिवार से मिलकर जताया साथ  

इटावा। कर्मचारी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधियों ने कश्मीर के कुपवाड़ा में वाहन दुर्घटना में शहीद हुए हवलदार सूरज यादव के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष राजीव यादव और महामंत्री अरविंद धनगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल तहसील चकरनगर के ग्राम प्रेमपुरा स्थित शहीद के निवास पर पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने शहीद के पिता रिटायर्ड कैप्टन वीर सिंह यादव से भेंट कर उन्हें संगठन का पूर्ण समर्थन दिया। कैप्टन वीर सिंह ने कहा, मेरे बेटे की शहादत पर पूरा देश गर्व करेगा। वह देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहा।

एसोसिएशन के नेताओं ने परिवार को आश्वासन दिया कि संगठन हर कठिनाई में उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर राम बाबू यादव, राम विलास यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, सुनील वर्मा, रवि शंकर शर्मा, अजय यादव, संजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

शहीद सूरज यादव की वीरता और बलिदान को सलाम करते हुए संगठन ने उनकी स्मृति को अमर रखने का संकल्प लिया।

 

शहीद_सूरज_यादव कर्मचारी_शिक्षक_वेलफेयर उत्तरप्रदेश कुपवाड़ा देशभक्ति

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर