शादी के 7 वर्ष में दो अबोध बच्चों की मां का शव झौपड़ी में फांसी पर झूलता मिला,
भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम नगला कहरी बाहरपुर में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों में उस समय सनसनी फैल गई,जब गांव निवासी अवध सिंह दोहरे पुत्र मुन्ना लाल दोहरे की 35 वर्षीय पत्नी प्रीति पुत्री अनोखेलाल जाटव निवासी ग्राम देवगांव थाना विधूना जनपद औरैया का शव घर के बाहर बनी एक छोटी सी झौपड़ी में संदिग्ध अवस्था में घुटनों के बल फांसी के फंदे पर झूलता देखा गया।
घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई,दो अबोध बच्चों की मां द्वारा फंसी लगाकर आत्महत्या की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का फॉरेंसिक टीम के सहयोग से जांच पड़ताल कर आवश्यक सुबूत एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई आलोक पुत्र अनोखे लाला जाटव ने बताया कि मृतक प्रीति उसकी बहन थी शादी विगत वर्ष 12 मई 2018 को की गई थी,शादी के बाद से ही उसका पति और ससुरालीजन प्रीति को प्रताणित करते चले आ रहे थे,इस बीच प्रीति दो अबोध बच्चों कार्तिक 4 वर्ष और जानवी 2 वर्ष की मां बन गई,लेकिन प्रीति का उत्पीड़न बन्द नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि घटना से एक दिन पूर्व बीते दिन पति द्वारा पुनः प्रीति के जनकर विवाद किया और दुर्भाग्य पूर्ण घटना को अंजाम देकर साक्ष्य मिटाने के उद्वेश्य से बाहर बनी झौपड़ी में आनन फानन में घुटनों के बल प्रीति के शव को टांग दिया।और घटना के सम्बन्ध में प्रीति के मायके तक कोई सूचना नहीं भेजी,उन्हें ग्रामीणों से मिली सूचना पर वे घटना स्थल पहुंच सके।









