इकदिल, इटावा – परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक दिनांक 18 मई दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में होगी l उक्त जानकारी देते हुए परशुराम सेवा समिति उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट, प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा व विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि बैठक में मेधावी सम्मान समारोह व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किये जाने की रूपरेखा तय की जायेगी l उन्होंने समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से निर्धारित पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है l
लेटेस्ट न्यूज़
संयुक्त निरीक्षण अभियान : डीएम व एसएसपी ने सुधारगृह की हर व्यवस्था पर कसी कसौटी
July 31, 2026
3:02 pm
तीन बालकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया, हाईवे के ढाबों पर चला संयुक्त छापेमारी अभियान
July 29, 2026
5:24 pm

परशुराम सेवा समिति की बैठक 18 मई को










