Explore

Search

June 15, 2026 9:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा नगरपालिका का युद्धस्तरीय स्वच्छता अभियान: नालियों की सफाई और मच्छर जनित बीमारियों पर प्रहार

इटावा: स्वच्छ भारत मिशन के तहत इटावा नगरपालिका द्वारा नालों की सफाई और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में युद्धस्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

सफाई के साथ एंटी-लार्वा छिड़काव

ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित ने बताया कि नालियों की सफाई के साथ-साथ मच्छरों के प्रजनन पर रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा दवा का भी छिड़काव किया जा रहा है, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

 

पॉलीथीन मुक्त इटावा” की अपील

नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता ने नागरिकों से पॉलीथीन और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नालियों में जलभराव का मुख्य कारण प्लास्टिक कचरा ही होता है, जिससे अवरोध पैदा होता है।

 

नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा

आलोक दीक्षित ने नगरवासियों से आग्रह किया कि वे अपनी नागरिक जिम्मेदारी समझें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। उन्होंने कहा, *”नगरपालिका कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, कृपया उनका मनोबल न तोड़ें। जिस कचरे को आप छूना भी नहीं चाहते, उसे साफ करने वाला भी आप जैसा ही एक इंसान है।

 

क्या करें नागरिक

– प्लास्टिक/पॉलीथीन का उपयोग न करें।

– कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों या कूड़ा गाड़ी में ही डालें।

– स्वच्छता अभियान में सहयोग दें और जागरूकता फैलाएं।

 

इटावा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगरपालिका और नागरिकों का साझा प्रयास जारी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर