Explore

Search

February 17, 2026 12:06 am

महामृत्युंजय तीर्थ पर पंचकल्याणक महामहोत्सव का हुआ समापन

नेमिनाथ भगवान की मूर्ति का किया महामस्तकाभिषेक-मरसलगंज गौरव आचार्य सौभाग्य सागर जी

 

भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे विमल भदौरिया को प्रतीक चिंह देकर किया सम्मानित-अध्यक्ष संजू जैन

भाजपा नेता को प्रतीक चिंह देते जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन

भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते अध्यक्ष

 

 

इटावा-चंबल तट उदी पर स्थित दिगंबर जैन महामृत्युंजय तीर्थ पर श्री नेमिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एंव विश्व शांति महायज्ञ का पाँच दिवसीय कार्यक्रम का समापन बड़ी हर्षोल्लास के साथ किया गया

मरसलगंज गौरव आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर महाराज जी के मंगल सानिध्य स्थविर संत श्री 108 सुरत्न सागर महाराज जी के मंगल निर्देशन प्रतिष्ठाचार्य पंडित सतीश जैन सरल दिल्ली वालो की देखरेख मे आयोजन किया गया।मोक्ष कल्याण के दिन प्रातःकाल श्रीजी का केसर के जल अभिषेक व शांति आचार्य श्री के मुखबिंद से बोली गई। इसकें उपरांत महामृत्युंजय का जाप अनुष्ठान व विधान पूजन किया गया आचार्य श्री के फोटो का चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन शास्त्र भेंट कमेटी के पदाधिकारियों व श्रृद्धालु द्वारा किया गया। भगवान का मोक्ष कल्याणक पर मूर्ति को आचार्य श्री द्वारा मंत्रोच्चारण व शुद्धिकरण के बाद नवीन वेदियों पर विराजमान किया गया नेमिनाथ भगवान महामस्तकाभिषेक पीले वस्त्र धारण इंद्र का रूप धारण पुजारियों द्वारा किया गया जिसमें श्रृद्धालुओं की आपार भीड़ रही । इसी बीच भाजपा के महामंत्री प्रशांत राव चौबे पूर्व बढपुरा ब्लाक प्रमुख विमल भदौरिया ने पहुंचकर आचार्य श्री के चरणों मे हरा नरियल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया । जैन समाज के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने प्रतीक चिंह तिलक कर सम्मान किया गया सभी श्रृद्धालुओं का सम्मान कमेटी द्वारा किया गया सायंकाल श्रीजी व आचार्य श्री संसघ की मंगल आरती भक्ति नृत्य के साथ की गई जिसमें दिल्ली भिंड फिरोजाबाद जसंवतनगर आदि स्थानो श्रृद्धालु मौजूद रहे। मंदिर ट्रस्ट के अनुराग जैन डा धीरेंद्र जैन आशोक जैन महेश जैंन विनय जैन व सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर