इटावा, 8 मई 2025 पाकिस्तानी सीमा में भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने की ऐतिहासिक कार्रवाई के बाद इटावा कचहरी परिसर में जोश और उत्साह का माहौल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने रातों-रात पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया और सैकड़ों आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस बहादुरी भरी कार्रवाई पर जिले के प्रमुख युवा अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। 
“देश सुरक्षित हाथों में,” वकीलों ने मोदी और सेना को दिया धन्यवाद
एडवोकेट आदित्य मोहन शर्मा ने कहा,”आज पूरा देश भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी का आभारी है। यह कार्रवाई साबित करती है कि अब पाकिस्तानी आतंकवाद की जड़ें खत्म हो जाएंगी। हमें अपनी सेना और भाजपा सरकार पर गर्व है!”
एडवोकेट कमल किशोर माथुर, एडवोकेट सुबोध राजपूत, एडवोकेट नितिन तिवारी और अन्य ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “देश के अंदर भी कई गद्दार छिपे हैं, उन्हें भी पकड़कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”
समोसा-गुजिया बांटकर मनाई गई विजय की खुशी
कचहरी परिसर में मौजूद वकीलों ने समोसा और मीठी गुजिया बांटकर सेना की सफलता का जश्न मनाया। इस अवसर पर एडवोकेट आरके वर्मा, एडवोकेट सुभाष राजपूत, एडवोकेट जयंत बुद्ध, एडवोकेट अभिषेक तिवारी, एडवोकेट तुषार गुप्ता, एडवोकेट अंकुर यादव, क्लर्क बंटी मिश्रा और अमन तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
“पाकिस्तान को सबक मिला, अब आतंकवाद की हिमायत करने वालों का भी खात्मा होगा”
सभी उपस्थित वकीलों ने एक स्वर में कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।









