Explore

Search

August 1, 2026 10:57 pm

संत विवेकानंद में मॉक ड्रिल का अभ्यास टेबल-चेयर के नीचे छिपे छात्र छात्राएं

इटावा संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आज एनसीसी ऑफिसर अनित बालियान के निर्देशन में मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया! जिसमें युद्ध जैसी स्थिति होने पर किस तरह दुश्मन देश के हवाई हमलों से किस तरह निपटा जाए इसकी जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई!

 

मॉक ड्रिल में बच्चो को सुरक्षा संबंधी कई ड्रिल कराई गई जिसमें सायरन बजते ही बच्चे स्कूल बिल्डिंग से बाहर निकल कर स्कूल के खुले मैदान में लेट गए तो वही कुछ बच्चे बड़े पेड़ो के सहारे बैठ गए! आपात स्थित में सायरन बजते ही बच्चे कुर्सी और टेबल के नीचे छिप गए

 

संस्था में हुई मॉक ड्रिल को लेकर संस्था के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉक्टर आनंद ने बताया कि आज संस्था में कराई गई मॉक ड्रिल राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल के अभ्यास का एक हिस्सा है! इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध जैसी स्थित में स्कूल में बच्चो की सुरक्षा को लेकर अपनी तैयारियों का आकलन करना है! गृह मंत्रालय की ओर से मॉक ड्रिल के लिए जारी अलर्ट के मुताबिक छात्रों ने इस मॉक ड्रिल में भाग लिया है, उन्हें आपातकालीन स्थितियों से निपटने और खुद का बचाव करने की ट्रेनिंग दी गई है!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर