Explore

Search

April 23, 2026 8:07 pm

मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मानित करने हेतु भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

उदी: बढ़पुरा विकास खंड के ग्राम पछायागांव स्थित महात्मागांधी सैनिक इंटर कॉलेज पर मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मानित करने हेतु भव्य समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सहित अन्य विशिष्ट वक्ताओं द्वारा यू पी बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाले मेधावी छात्र -छात्राओं को मैडल व प्रतीक चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संजय प्रताप भदौरिया द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पुरष्कृत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि जब तक अपनी मंजिल प्राप्त ना कर लें,तब तक निरंतर परिश्रम करते रहें। संघर्ष और समर्पण ही सफलता की कुंजी है।

विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र भदौरिया ने कहा -केवल चिरागों से ही नहीं, शिक्षा से भी घर और समाज में उजाला फैलता है।शिक्षा ही सच्ची समृद्धि का आधार है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती उमा भदौरिया द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्र -छात्राओं को बधाई के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।उन्होंने कहा विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

सम्मानित व पृष्कृत विद्यार्थियों में इंटर विज्ञान वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त लक्ष्मी (85%)व द्वतीय स्थान पर रहीं दिव्या(84%) जबकि इंटर कला वर्ग में प्रथम स्थान रीना कुशवाह,द्वतीय स्थान शिखा एवं तृतीय स्थान नेहा को पुरस्कृत किया गया।तो इसी के साथ हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान नंदनी कुमारी,द्वतीय स्थान सपना कुमारी एवं तृतीय स्थान अनुष्का व पल्लवी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संचालन विद्यालय प्रवक्ता पंकज कनोजिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार,बीरपाल सिंह, यादुवेद प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह,सोनू धाकरे आदि के अलावा क्षेत्रीय संभ्रांत जन व अभिभावकगण मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर