इटावा, भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर 29 अप्रैल को समस्त ब्राह्मण बंधुओं व प्रबुद्धजनों एवं संत गुरूओं की सहमति से परशुराम जन्मोत्सव पर कोई भी भव्य कार्यक्रम एवं रैली आदि का आयोजन नही किया जायेगा l कश्मीर के पहलगांव में हुए हिंदू पर्यटकों के सामूहिक नरसंहार की बहुत ही दर्दनाक घटना के कारण केवल नौ कुंडीय हवन पूजन करके दिवगंत आत्माओं को श्रद्दांजलि दी जायेगी l सिंचाई विभाग इटावा के गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक पं. राज कुमार शर्मा, के. के. त्रिपाठी, धर्मेंद्र दुबे, आलोक त्रिपाठी, डॉ.सुशील सम्राट प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेवा समिति, बंटी बाजपेयी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा), पारस दुबे जिलाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच, डॉ.डी.के. पाण्डेय, सौरभ दुबे आदि ने बताया कि पहलगांव में हुयी आतंकवादी घटना से समस्त सनातन समाज बहुत आहत हुआ है l इन सब स्थितियों को मद्दे नजर रखते हुए हम लोगों ने निर्णय लिया है कि 29 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा आदि कोई भी भव्य कार्यक्रम नही किया जायेगा l इसलिए 29 अप्रैल को प्रात: 10 बजे एकता कालोनी इटावा में केवल भगवान परशुराम जी का पूजन एवं हवन के बाद वैचारिक गोष्ठी करके मृत आत्माओं को शोक श्रद्दांजलि दी जायेगी l
लेटेस्ट न्यूज़
डिप्टी सीएमओ कार्यालय से डिप्टी सीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
June 10, 2026
6:10 pm
जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना हत्या के विरोध में दिया ज्ञापन
May 25, 2026
8:25 pm

इटावा में परशुराम जन्मोत्सव पर पहलगांव घटना में दिवंगत लोगों को श्रद्दांजलि देने के लिए नौ कुंडीय हवन कार्यक्रम होगा










