Explore

Search

April 21, 2026 3:13 am

कलेक्ट्रेट सभागार में कल देर शाम विकास कार्यों की बैठक आयोजित की गई।

इटावा 20 अप्रैल, 2025- जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कल देर शाम विकास कार्यों की बैठक आयोजित की गई बैठक में मनरेगा योजना के अंतर्गत समीक्षा, श्रमिकों का दैनिक नियोजन, पंचायती राज विभाग, जल निगम एवं अन्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई, जिस पर उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने श्रमिक पंजीकृत हैं उनका आधार फीडिंग सहित कार्य पूर्ण कराया जाए एवं पी0पी0टी0 बनाकर तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा से बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाया जाए एवं पौधारोपण किया जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जमीन चिन्हित करके ग्राम पंचायत पर अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए एवं छूटे हुए राशन कार्ड को बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि श्रम पंजीयन कराकर श्रमिकों को लाभ अवश्य दिया जाए, पंचायत सहायक के माध्यम से श्रमिक पंजीयन करने का कार्य किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यक्तिगत शौचालय का सर्वे कराकर सभी को शौचालय का लाभ दिया जाए, सर्वे करने के दौरान जिन परिवारों के पास शौचालय नहीं है उनको शौचालय का लाभ दिया जाए एवं जिसका टूटा है उसकी मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि दूषित जल का निकास सही जगह होना चाहिए, प्लास्टिक यूनिट पर नोडल अधिकारी नामित किया जाए जिससे कार्य सही तरीके से संपादित किया जा सके। उन्होंने कहा की दस्तक अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत में फॉगिंग अवश्य कराई जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कर्मी की टीम बनाकर एवं रोस्टर बनाकर बारिश से पहले सभी ग्राम पंचायत में सफाई कराई जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ब्लॉकों पर नंदी गौशाला बनाई जाए एवं नंदी को नंदी गौशाला में ही भिजवाया जाए। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि भूसा दान कराया जाए बड़े किसानों से लेकर गौशालाओं में दान लिया जाए एवं किसानों को सम्मानित भी किया जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए की गौशाला में गर्मी को देखते हुए स्वच्छ पेयजल, छांव, हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पेंशनों का लाभ लाभार्थियों को अवश्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि पी0एम0 विश्वकर्मा योजना में पात्रों को लाभ दिया जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा की स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नए एडमिशन ज्यादा से ज्यादा कराए जाएं एवं जागरूकता रैली निकाली जाए साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि यू डाइस पर जितने स्कूल नहीं है उनको नोटिस दिया जाए, स्कूलों में स्वच्छ भोजन, पेयजल, विद्युत आदि के संसाधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने फैमिली आई0डी0 पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, उप जिलाधिकारी ताखा श्वेता मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, खंड विकास अधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर