Explore

Search

February 17, 2026 2:42 am

डंपर ने मारी टक्कर:एक की मौत चार घाय.टूचैन कर रहे दो डंपरों में पीछे से अन्य डंपर ने मारी जोरदार टक्कर

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की अलख सुबह करीब 4 बजे टूचैन कर रहे दो डंपरों में पीछे से दौड़े आए एक अन्य डंपर ने जोरदार टक्कर मारदी, जिसमें टूचैन कर रहे डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य चालक दो क्लीनर समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए,घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा सुरक्षा कर्मी समेत भरथना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए यूपीडा की एम्ब्युलेंस से सैंफई पीजीआई भेजा गया जहां चिकित्सकों ने एक चालक को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी देते हुए जनपद मैनपुरी थाना वेवर कुसमरा के ग्राम एमालपुर निवासी रविश कुमार 32 वर्ष पुत्र रामगोपाल ने बताया कि वह अपने साथी अखिलेश शुक्ला 28 वर्ष पुत्र राधेश्याम शुक्ला निवासी ग्राम एमालपुर व

अवधेश यादव 30 वर्ष पुत्र जसराम यादव निवासी ग्राम गोकुलपुरा थाना ऊसराहार इटावा और बिट्टू सिंह 30 वर्ष पुत्र तुलाराम निवासी महामनाबाद थाना डकोर जनपद जालौन सौरभ अहिरवार 32 पुत्र उमाशंकर निवासी परी झपरी थाना बड़ा गांव जनपद झांसी

के साथ एक अन्य खराब डंपर की टूचैन कर दो डंपरों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आगरा की ओर जा रहे थे,शनिवार की सुबह करीब 4 बजे जैसे ही वे बुलंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किलो मीटर 284 के निकट पहुंच इसी बीच डंपर की टूचैन ढीली हो गई थी,किसी मौजूद सभी लोग ढीली टूचैन को ठीक कर रहे थे,इसी बीच पीछे से अनियंत्रित तेज रफ्तार आए एक डंपर ने उनके टूचैन वाले डंपर में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वे सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही यूपीडा और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए यूपीडा की एम्ब्युलेंस से सैंफई के पीजीआई भिजवाया जहां चिकित्सक ने चालक अखिलेश शुक्ला को मृत घोषित कर दिया।

शेष अन्य सभी चार घायलों का इलाज जारी है।

सड़क हादसा में चालक अखिलेश शुक्ला की मौत की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर