Explore

Search

April 23, 2026 9:33 pm

नेकी मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष रूबी शर्मा को पंजाब नेशनल बैंक इटावा सर्कल द्वारा सम्मानित किया गया

इटावा। नेकी मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती रूबी शर्मा को उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंजाब नेशनल बैंक, इटावा सर्कल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान स्वरूप ₹15,000 का चेक प्रदान किया गया।

बैंक के अधिकारियों ने संस्था द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि नेकी मानव सेवा संस्थान जैसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मान समारोह में बैंक के सीनियर अधिकारीगण, संस्था के सदस्यगण तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रूबी शर्मा ने इस सम्मान को पूरे संगठन की मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि यह प्रोत्साहन उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर