Explore

Search

September 16, 2026 10:05 am

लेटेस्ट न्यूज़

नहीं रही कोई न्याय की उम्मीद- विवेक राज 

इटावा। जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रत्याशी डॉव विवेक राज हेला ने कहा कि प्रयागराज की विधानसभा करछना के गांव इसोटा लोहगपुर भुडा में गेहूं का बोझ ना ढोने पर दलित मजदूर देवीशंकर उम्र 30 वर्ष को सामंतवादी सरकार के जातिवादी गुंडों के द्वारा पीट पीटकर मार डाला गया और गेहूँ के बोझ में बांधकर जला दिया गया। डॉ. विवेक राज हेला प्रयागराज के इसोटा गांव में दिवस जायेंगे, जिससे अपराधियों के खिलाफ सख़्त से सख्त कार्रवाई हो सके। उन्हांेने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद व चिन्तनीय है, कि हिन्दुत्व की बात करने वालों की सरकार में आये दिन सामंती जातियों द्वारा पिछड़ों, दलितों की हत्याएं हो रही हैं। सवाल ये है कि दलित देवीशंकर क्या हिन्दू नहीं था, जब देश में संविधान है तब यह हो रहा है, संविधान ना होने पर क्या होगा।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया दी है, एक्स पर विवेक राज हेला ने लिखा ये सर्वविदित है कि बिल संसद में पास होने के बाद धरा का कानून बन जाता है, वक़््फ़ के समर्थन और विरोध में देश के सारे राजनैतिक दल और विचारधाराएं दो धड़े में बटी हुई हैं, पक्ष हो या विपक्ष इतना तो सभी मानेंगे कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिन पिता पुत्र कि निर्मम हत्या की गयी, जिनके घर और दुकानें जलायी गयीं, इतना ही नहीं जिन असंख्य हिन्दुओं को औरतों, बच्चों की जान और अस्मिता बचाने के लिए अपना घर, गांव छोड़कर पलायन करना पड़ा उनका वक़्फ़ संशोधन बिल से कोई लेना देना नहीं है, बिल के पास होने में उनकी कोई भूमिका नहीं है, उनको तो ये भी पता नहीं होगा कि ये वक्फ क्या होता हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर