Explore

Search

August 2, 2026 9:13 am

गर्मी से निजात के लिए बच्चों ने मनाई ‘पूल पार्टी’

छात्र जीवन में अनुशासन सफलता, दक्षता और बेहतर समय प्रबंधन को बढ़ावा देता है,जो व्यक्तियों को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन करता है

कर्वाखेड़ा स्थित ज्ञानस्थली विद्यालय में नन्हें छात्रों ने पूल पार्टी हर्षोल्लास के साथ मनायी।विद्यालय की प्रातः वंदना के बाद विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष(वाइस चेयरमैन)श्री विनीत यादव जी व विद्यालय के प्रधानाचार्य

अंशुल तिवारी जी तथा विद्यालय प्रबंधन प्रमुख श्शवमंगल जी ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर पुष्पहार किया तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य व निरोगी काया की प्रार्थना की।उपाध्यक्ष विनीत यादव जी ने विद्यालय प्रांगण में नन्हें-नन्हें बच्चों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए पूल पार्टी का आयोजन कराया। जिसमें बच्चों ने पूल में नौका विहार की तथा एक-दूसरे पर पानी उड़ेलते नजर आए।कार्यक्रम को सफल बनाने में किंडरगार्टन प्रमुख मौनी मैम व स्टाफ में भारती मैम,अंशिका मैम,कार्तिकी मैम आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के मुख्य सदस्य श्री शिवमंगल सर तथा खेल विभाग प्रमुख वासिफ खान सर तथा वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर,रवि मिश्रा जी,दिनेश सर व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर